मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

परम पावन दलाई लामा ने म्यांमार के आम चुनाव में जीत पर आंग सान सूकी को बधाई दी November 14, 2015

शेयर

दिल्ली, भारत, १३ नवंबर २०१५ - म्यांमार में आम चुनाव में उनकी पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर बधाई देने के लिए परम पावन दलाई लामा ने सह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सूकी को लिखा:

"यह लोगों के विश्वास का एक प्रतिबिंब है कि आप उन्हें उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगीं ।


"ये चुनाव म्यांमार के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हैं। म्यांमार में लोकतंत्र के इस पुष्पित रूप को लेकर अपार सद्भावना और वैश्विक समर्थन है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी इच्छुक दल शांति और सुलह की भावना से इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँगे।"

उन्होंने उन्हें उनके साथ पहले हुई भेंट का भी स्मरण कराया जब उन्होंने म्यांमार द्वारा सामना कर रहे समस्याओं में से कुछ पर चर्चा की थी, जिसमें मुसलमानों की स्थिति भी शामिल थी। उन्होंने आगे कहाः

"एक साथी बौद्ध के रूप में, मैं आपको पुनः समाज के सभी वर्गों तक पहुँचने की आवश्यकता के लिए सचेत कर सकता हूँ। सम्पूर्ण जनसंख्या में एक करीबी अंतर-धार्मिक संबंधों का निर्माण करने की आवश्यकता है। इससे न केवल विश्व की सद्भावना और सम्मान अर्जित होगी परन्तु यह देश को आगे ले जाने का उचित और वास्तविक रूप भी होगा। पर मैं अनुभव करता हूँ कि इन सबसे ऊपर यह म्यांमार के सर्वश्रेष्ठ हित में है।"

परम पावन ने आंग सान सूकी की मैत्री के प्रति सराहना व्यक्त करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और म्यांमार के विकास और उनके लिए वहाँ के लोगों की समृद्धि के लिए कार्य करते हुए आने वाली कई चुनौतियों का सामना करने के लिए शक्ति की कामना की। 

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार