मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

एइफैक्स में ' थैंक यू दलाई लामा ' फोटो प्रदर्शनी का दौरा April 10, 2016

शेयर

नई दिल्ली, भारत, १० अप्रैल २०१६ - एक गर्म दोपहर में आज, परम पावन दलाई लामा कार से संसद भवन के पास के ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसायटी में 'थैंक यू दलाई लामा' शीर्षक की एक फोटो प्रदर्शनी का दौरा करने गए। चित्र फोटोग्राफर, पत्रकार और ४० से अधिक वर्षों से तिब्बतियों के मित्र विजय क्रांति द्वारा खींचे गए हैं। परम पावन के अपनी कार से बाहर कदम रखते ही क्रांति ने गैलरी की सीढ़ियों पर उनका स्वागत किया। वह प्रदर्शनी को "एक शांतिपूर्ण और बहादुर शरणार्थी समुदाय, इसके भिक्षु नेता दलाई लामा और उनके उदार मेजबान भारत की जनता और सरकार की सफलता की कहानी को एक भारतीय फोटोग्राफर की कलात्मक श्रद्धांजलि" कहकर वर्णित करते हैं।


विजय क्रांति ने प्रदर्शनी के चारों ओर परम पावन का अनुरक्षण किया और उन परिस्थितियों का स्मरण किया जिसमें वे विभिन्न तस्वीरों ली गईं थीं। उनके साथ भाजपा महासचिव रामलाल और स्तंभकार और भाजपा के राज्यसभा सदस्य बलबीर पुंज थे। क्रांति ने अपनी पत्नी, उनके वयोवृद्ध माता-पिता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का परिचय भी परम पावन से कराया।

प्रदर्शनी के अंग के रूप में अतिरिक्त आकर्षण नेछुंग विहार द्वारा बनाई गई एक नवनीत मूर्ति और नमज्ञल विहार द्वारा निर्मित चेनरेज़िग रेत मंडल थे। चित्रित और पिपली थंका के नमूने भी प्रदर्शित थे, साथ ही नोर्बुलिंका संस्थान का एक चित्रकार भी एक थंका बनाने में लगा हुआ था।

परम पावन ने चित्रों में रुचि व्यक्त की और कहा कि कुछ अन्य लोग उन तस्वीरों में कितने युवा प्रतीत हो रहे थे। कल परम पावन धर्मशाला लौटेंगे। 

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार