मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

परम पावन दलाई लामा द्वारा पटना में बुद्ध स्मृति पार्क (उद्यान) की यात्रा December 28, 2016

शेयर

बोधगया, बिहार, भारत - जब आज प्रातः परम पावन दलाई लामा दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हुए तो शीतकालीन सूर्य चमक रहा था। आगमन पर, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया ।

वे दोनों साथ -साथ सीधे गाड़ी से बुद्ध स्मृति पार्क (उद्यान) गए, जहाँ पालि और संस्कृत दोनों परम्पराओं के भिक्षुओं के समूह उनके स्वागतार्थ प्रतीक्षा कर रहे थे। वे करुणा स्तूप की ओर उन्मुख हुए जिसके समक्ष परम पावन और मुख्यमंत्री दोनों ने मोमबत्तियाँ और धूप जलाईं । पहले पालि में प्रार्थना का सस्वर पाठ हुआ, जिसके पश्चात परम पावन और नमज्ञल विहार के भिक्षुओं ने भोट भाषा में सस्वर पाठ किया और अंत में जापानी भाषा में प्रार्थना की गई।

मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होने से पूर्व, परम पावन ने बुद्ध की एक प्रतिमा के समक्ष श्रावस्ती के आनंद बोधिवृक्ष से एक पौधे के रोपण में भाग लिया। उन्होंने तिब्बत के तीर्थयात्रियों के साथ भी कुछ क्षण बिताए। मुख्यमंत्री निवास स्थल पर परम पावन से एक और बोधि वृक्ष को आशीर्वचित करने को कहा गया। तत्पश्चात वे मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्याह्न भोज के लिए बैठे। जब रवाना होने का समय आया तो मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर परम पावन को विदा दी।

एक छोटी उड़ान के बाद गया हवाई अड्डे पर उतरने पर स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन के धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री श्रद्धेय कर्मा गेलेग और स्वास्थ्य मंत्री छोक्योंग वांगछुग ने परम पावन का स्वागत किया। तिब्बती और अन्य शुभचिंतक, तिब्बती विहार जहाँ परम पावन रात्रि का विश्राम करेंगे, के मार्ग पर पंक्तिबद्ध होकर खड़े थे।

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार