मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

परम पावन दलाई लामा ने दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति को बधाई दी February 20, 2018

शेयर

थेगछेन छोलिंग, धर्मशाला, भारत - आज सिरिल रामाफोसा को लिखे एक पत्र में परम पावन दलाई लामा ने राष्ट्रीय सभा में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह का एक शांतिपूर्ण, व्यवस्थित पद हस्तांतरण एक ऐसा सुखद संकेत है कि दक्षिण अफ्रीका में लोकतांत्रिकता की जड़ें कितनी गहरी हैं। उन्होंने आगे प्रशंसा करते हुए कहा कि किस तरह राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के प्रेरणादायक नेतृत्व के बाद दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने सत्य तथा सामंजस्य की भावना से शांति, लोकतांत्रिकता और समानता की भावना के पोषण में कड़ी मेहनत की है।
उन्होंने कहा "आपके महान देश में विकास और समृद्धि की बहुत संभावना है, मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका समृद्धि और उन्नति में और विकास करना जारी रखेगा, विशेष रूप से समाज के कम सुविधा प्राप्त वर्ग के जीवन में सुधार कर। आपके राष्ट्र के लोगों में आशावाद और आशा की भावना भरना भी महत्वपूर्ण है, जो दूसरों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण हो सकता है।"

उन्होंने राष्ट्रपति रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में हर तरह से सफलता की कामना की।

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार