मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

शरणार्थियों के बारे में एक प्रश्न पर परम पावन दलाई लामा का उत्तर, September 17, 2018

शेयर

शरणार्थियों पर हाल ही में रिपोर्ट किए गए परम पावन दलाई लामा के विचारों को संदर्भ से बाहर निकाला गया है।

कृपया १६ सितंबर २०१८ को नेदरलैंड के रॉटरडैम में अपनी सार्वजनिक बातचीत के दौरान शरणार्थियों के बारे में एक प्रश्न के संबंध में परम पावन की प्रतिक्रिया देखें।
 
उत्तर:

"जब अन्य देशों के शरणार्थी यूरोप आए हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है कि जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों ने उन्हें सहायता प्रदान की है। यद्यपि मुझे लगता है कि उनमें से अधिकांश शरणार्थी अपनी मातृभूमि को ही अपने घर के रूप में देखते हैं, पर इस समय वहां बहुत अधिक हत्याएँ, धमकी और दुःख है। इसी कारण उन्होंने पलायन किया। अतः अल्प अवधि में, यूरोपीय देशों को उन्हें आश्रय प्रदान करना चाहिए और विशेष रूप से बच्चों के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण साथ ही युवाओं के लिए यांत्रिक प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। इसका उद्देश्य यह है कि अंततः वे लौट कर अपने देशों के पुनर्निर्माण में सक्षम हों। प्रारंभ से ही यह मेरा विचार रहा है।

"उदाहरण के लिए, हम तिब्बतियों ने भारत में आश्रय लिया, पर अधिकांश तिब्बती तिब्बत वापस लौटना चाहते हैं जब वहां की स्थिति में परिवर्तन हो जाए। प्रत्येक देश की अपनी संस्कृति, भाषा, जीवन शैली है, और लोगों के लिए अपने देश में रहना बेहतर है। यह मेरा विचार है।"

प्रश्न का वीडियो और परम पावन का उत्तर यहां देखा जा सकता है।

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार