मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

नव वर्ष 2024 के लिए परम पावन का संदेश January 1, 2024

शेयर

आज हम कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उसके बावजूद, मुझे आशा है कि मानवता की एकता में हम सभी एक-दूसरे से भलीभाँति जुड़े हुए हैं। हम सभी अधिक सार्थक जीवन जीने तथा एक बेहतर विश्व बनाने के लिए कार्य कर सकते हैं।

मनुष्य के रूप में हम सभी सुखी रहने तथा दुख से मुक्त रहने की एक समान इच्छा रखते हैं। हम सामाजिक प्राणी हैं जो जीवित रहने के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। इसलिए,जैसा कि मैं अक्सर कहता हूं कि हमें दूसरों के लाभ के लिए कार्य करना चाहिए। यदि हम उनकी मदद नहीं कर सकते तो हमें कम से कम यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उन्हें कोई नुकसान न पहुँचाएँ। मैंने पाया है कि दूसरों की मदद करना अपने लिए खुशी और शांति सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

मेरा यह भी दृढ़ विश्वास है कि हम विश्व में शांति तभी ला सकते हैं जब हमें अपने अन्दर शांति मिलेगी। प्रत्येक मनुष्य में आंतरिक शांति विकसित करने की क्षमता है और ऐसा करके वह हमारे वैश्विक समुदाय की शांति में योगदान दे सकता है।

हमें अपनी राष्ट्रीयता या धर्म की परवाह किए बिना करुणा और आंतरिक शांति विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। हम सभी मानव जाति की भलाई और खुशी में योगदान दे सकते हैं। यदि पिछली सदी हिंसा की सदी थी, तो इस सदी को संवाद की सदी बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

 मैं एक बार फिर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे आशा है कि आप सभी नव वर्ष, 2024 का आनंद लेंगे।

 प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ

 दलाई लामा

 

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार