मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
<span>सीधे</span> वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • समाचार

म्यांमार में आये भूकंप पर दुःख व्यक्त किया March 29, 2025

शेयर

थेगछेन छोइलिंग, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत-परम पावन दलाई लामा ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप पर अपना दुःख व्यक्त किया है।भूकंप के कारण अनेक बहुमूल्य जीवन नष्ट हुए तथा अनेक घायल हो गए हैं।

उन्होंने लिखा, "मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है तथा म्यांमार एवं थाईलैंड जैसे पड़ोसी देशों में उन सभी लोगों के लिए भी प्रार्थना करता हूँ जो इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं।"

"इस दौरान, यह जानकर खुशी हो रही है कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के अलावा, भारत जैसे देश भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत प्रयासों में मदद के लिए मानवीय सहायता भेज रहे हैं।

"म्यांमार के लोगों के साथ अपनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में मैंने दलाई लामा के गादेन फोड्रंग फाउंडेशन से बचाव एवं राहत प्रयासों के लिए उचित माध्यमों से दान देने का अनुरोध किया है।"

परम पावन का संदेश उनकी प्रार्थनाओं के साथ समाप्त हुआ।

  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार