नेपाल के रसुवा और तिब्बत के कीरोंग इलाके में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत पीढ़ा हुई है।मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ जिनकी जान चली गई है, और शोक-संतप्त परिवारों तथा इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना और गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूँ।
चूँकि इस क्षेत्र ने पहले भी आपदाओं का सामना किया है, इसलिए ये निश्चित रूप से किसी गहरी और बुनियादी वजह के संकेत हैं — चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो या कोई अन्य कारण। मुझे उम्मीद है कि जहाँ भी संभव हो, ऐसे कदम उठाए जाएँगे जिनसे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में ऐसी आपदाएँ दोबारा न आएँ।
प्रार्थनाओं सहित,
दलाई लामा
27 अगस्त 2026










