२१/जुलाई/२०२६
शेवात्सेल फोड्रंग, लेह, लद्दाख, भारत - परम पावन दलाई लामा ने एंडी बर्नहम को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई देते हुए पत्र लिखा है।
९/जुलाई/२०२६
मेरे 91वें जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूँ। जैसा कि मैंने 6 जुलाई को लेह, लद्दाख, भारत में एकत्र लोगों से कहा था, जब मैं अपने जीवन को पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो पाता हूँ कि मेरी साधना का मुख्य उद्देश्य दूसरों का भला करना रहा है। यही वह निस्वार्थ भावना है जिसके साथ मैं हर दिन उठता हूँ।
२७/जून/२०२६
वेनेजुएला में हाल ही में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस आपदा में कई कीमती जानें चली गईं और बहुत से लोग घायल हुए हैं। मैं मृतकों के चित्त की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूँ।
४/जून/२०२६
थेकछेन छोइलिंग, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत - परम पावन दलाई लामा ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई देते हुए पत्र लिखा है।
४/जून/२०२६
परम पावन दलाई लामा कल धर्मशाला से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ उनके बाएँ घुटने का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के उपरांत, परम पावन जून के अंत में लंबे प्रवास हेतु लद्दाख प्रस्थान करेंगे
१/मई/२०२६
इस पावन अवसर बुद्ध पूर्णिमा — वैशाख — दिवस, जो गौतम बुद्ध के जन्म, बोधि प्राप्ति तथा महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है, मैं अपने वैश्विक बौद्ध परिवार के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक शुभकामनाएँ और प्रार्थनाएँ अर्पित करता हूँ।
८/फरवरी/२०२६
"एपस्टीन फाइल्स" से जुड़ी कुछ हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में परम पावन दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हम साफ तौर पर पुष्टि करते हैं कि परम पावन कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनसे मिलने या बातचीत करने की इजाज़त दी है।










