परम पावन 14 वें दलाई लामा
मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
हिंदी
परम पावन 14 वें दलाई लामा
  • ट्विटर
  • फ़ेसबुक
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
सीधे वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • अधिक
सन्देश
  • करुणा
  • विश्व शांति
  • पर्यावरण
  • धार्मिक सद्भाव
  • बौद्ध धर्म
  • सेवानिवृत्ति और पुनर्जन्
  • प्रतिलिपि एवं साक्षात्कार
प्रवचन
  • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
  • चित्त शोधन
  • सत्य के शब्द
  • कालचक्र शिक्षण का परिचय
कार्यालय
  • सार्वजनिक दर्शन
  • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
  • मीडिया साक्षात्कार
  • निमंत्रण
  • सम्पर्क
  • दलाई लामा न्यास
पुस्तकें
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथमाला 7 - आनन्द की ओर
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथ माला 6 - आचार्य शांतिदेव कृत बोधिचर्यावतार
  • आज़ाद शरणार्थी
  • जीवन जीने की कला
  • दैनिक जीवन में ध्यान - साधना का विकास
  • क्रोधोपचार
सभी पुस्तकें देखें
  • समाचार

परम पावन दलाई लामा द्वारा नार्वेजियन संसद और नोबेल शांति केंद्र की यात्रा ९/मई/२०१४

शेयर

ओस्लो, नार्वे - ९ मई २०१४  -  परम पावन दलाई लामा का नार्वेजियन संसद भवन, स्टोरटिंग की सीढ़ियों पर, केटिल जेनसेथ, लिव सिग्ने, नवरसेटे और तिब्बत के लिए नार्वे संसदीय समूह के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। केटिल जेनसेथ ने समझाया कि वह यह चिह्नित करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र, ऑपलैंड की स्थानीय पोशाक पहने थे कि नॉर्वे का वह पहला स्थान था जिसने तिब्बती शरणार्थियों का स्वागत किया और उन्हें समायोजित किया। संसद के सदस्य, जिसमें गठबंधन सरकार के सदस्य, प्रतिनिधि और अन्य सभी राजनीतिक दलों के युवा प्रतिनिधि शामिल थे, ने अपना परिचय दिया और परम पावन को बोलने के लिए आमंत्रित किया।


"भाइयों और बहनों, मैं बड़े सम्मान का अनुभव कर रहा हूँ कि आप मुझे लेने आए हैं। मैं लोकतंत्र का बड़ा प्रशंसक हूँ। मैं प्रायः कहता हूँ कि विश्व का संबंध संपूर्ण मानवता से है; हम इस के स्वामी हैं। प्रत्येक देश वहाँ के निवासियों का है। जब कोई सरकार लोगों द्वारा चुनी जाती है, तो वह उन लोगों के प्रति जवाबदेह है। २०११ से मैं पूर्ण रूप से राजनीतिक उत्तरदायित्व से सेवानिवृत्त हो चुका हूँ और मैंने दलाई लामा की संस्था को भी इस उत्तरदायित्व से सेवानिवृत्त कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि ७वीं और ८वीं शताब्दियों से जब नालंदा परंपरा का बौद्ध धर्म तिब्बत पहुँचा तो पूरी जीवन शैली परिवर्तित हो गई, जिसने एक शांति और अहिंसा, करुणा की एक संस्कृति को जन्म दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि बौद्ध धर्म को समाप्त करने के सांस्कृतिक क्रांति के प्रयासों के बावजूद, चीन भी ऐतिहासिक दृष्टि से एक बौद्ध देश है। कहा जाता है कि अब वहाँ ४०० अरब ऐसे हैं जो स्वयं को बौद्ध मानते हैं।

पर्यावरण के संबंध में, उन्होंने कहा कि एक चीनी पर्यावरण विज्ञानी ने तिब्बत के महत्त्व का अनुमान उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बराबर बताया था, अतः उसने तिब्बत को तीसरे ध्रुव के रूप में वर्णित किया। एशिया की प्रमुख नदियों का स्रोत अंततः तिब्बत में है और १ अरब लोग उस पानी पर निर्भर हैं। एक चीनी प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि चीन में अभूतपूर्व बाढ़ तिब्बत के वनों की कटाई का परिणाम था।

"जैसा सब जानते हैं, मैं एक बौद्ध भिक्षु हूँ" परम पावन ने समाप्त करते हुए कहा, "जो मानवीय मूल्यों, अंतर्धार्मिक सद्भाव और तिब्बत की बौद्ध संस्कृति और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

केटिल जेनसेथ ने सभा की ओर से प्रश्न आमंत्रित िकए और पहला धार्मिक संघर्ष के विषय में था। परम पावन ने उत्तर दिया कि अधिकांश मामलों में इस तरह के संघर्ष धार्मिक नहीं अपितु राजनीतिक या आर्थिक होते हैं। उन्होंने टिप्पणी की, कि जहाँ एक व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत रूप से एक धर्म, एक सत्य के बारे सोचना पर्याप्त है पर आज के विश्व में एक सामुदायिक स्तर पर हमें सम्मान के साथ कई धर्म और कई सत्यों को स्वीकार करना होगा।

यह पूछे जाने पर कि नॉर्वे किस प्रकार सबसे अधिक प्रभावशाली ढंग से मानव अधिकारों का समर्थन कर सकता है, परम पावन ने कहा कि नॉर्वे जैसे छोटे देश कम खतरे के रूप मे देखे जा सकते हैं और इस कारण संवाद के लिए आवश्यक विश्वास स्थापित करने में सक्षम हो सकते हैं। विश्वास और सम्मान प्रमुख कारक हैं। जब कुछ ही मिनटों के बाद इसी प्रकार का प्रश्न उठाया गया तो परम पावन ने कहा:

"शांति की तरह, मानव अधिकारों की प्रगति मात्र शुभकामनाएँ देकर नहीं होगी, इसके लिए कार्रवाई की आवश्यकता होगी। एक बार जब हिरोशिमा में शांति के लिए प्रार्थना थी तो मैंने सुझाया कि शांति निर्मित करने के लिए हमें प्रयास करना होगा।"

एक अन्य प्रश्नकर्ता ने इस आशा से प्रारंभ किया कि उनका जिस सौहार्दता से नार्वे में स्वागत हुआ है, परम पावन ने उसका अनुभव किया है। उन्होंने कहा : "आप हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, इसका कारण क्या है?"

"शांति का संबंध वास्तव में चित्त की शांति से है। क्रोध हमारी आंतरिक शांति को नष्ट करता है जबकि प्रेम, करुणा और क्षमा उसके स्रोत हैं। ईसाई और इस्लाम जैसी धार्मिक परम्पराएँ अन्य सत्वों को ईश्वर की कृति के रूप में देखते हैं। मैं एक इजरायली शिक्षक से मिला जिन्होंने अपने फिलिस्तीनी छात्रों को सलाह दी कि वे शत्रुतापूर्ण पहरेदारों में ईश्वर की छवि देखें। उन्होंने लौटकर उन्हें बताया कि यह बहुत प्रभावी था। कभी कभी हम अपनी धार्मिक परंपराओं को केवल सतही धरातल पर देखते हैं, पर यदि हम किसी धार्मिक परम्परा का पालन करते हैं तो हमें ऐसा पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। और जहाँ तक यह प्रश्न है कि मैं क्यों हँसता और मुस्कुराता हूँ, तो वह मेरा राज़ है! वास्तव में, मैं दिन में ८ घंटे काम करता हूँ और रात में ८-९ घंटे सोता हूँ। हँसी हमारी अद्वितीय मानव क्षमताओं में से एक है। मानव मुस्कान प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है।"

एक प्रश्न के उत्तर में कि वह एक स्वायत्त तिब्बत के भविष्य को किस प्रकार देखते हैं, परम पावन ने कहा कि १९७४ में ही उन्होंने और उनके सलाहकारों ने निश्चय किया था कि उन्हें चीन से बात करने की आवश्यकता है और वे स्वतंत्रता की माँग नहीं कर सकते। ऐतिहासिक रूप से तिब्बत एक अलग देश था, पर जो अतीत है, वह अतीत है । उन्होंने यूरोपीय संघ के प्रति प्रशंसा व्यक्त की, जिसके सदस्य एक अधिक समष्टि का भाग बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तिब्बती चाहते हैं कि चीनी अधिकारी पहले से ही चीनी संविधान में उल्लखित, तिब्बती क्षेत्रों के अधिकारों और विशेषाधिकारों को दें। इनमें मानव अधिकार और पर्यावरण के मुद्दे में शामिल हैं, उदाहरण के लिए स्थानीय लोगों की इच्छाओं के विपरीत किए जा रहे खनन। साथ ही चीन तिब्बती भाषा और संस्कृति को हीन दृष्टि से देखता है, जो एक प्रकार से मानव अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वे चीनी मित्रों को बताते हैं, 'भारत की ओर देखें जहाँ विभिन्न लिपियाँ और भाषाएँ हैं और अलगाववाद का कोई संकट नहीं है। तिब्बती धार्मिक स्वतंत्रता, अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण का अधिकार चाहते हैं।'


"अंत में, यह तथ्य है कि अतीत में तिब्बत चीन और भारत के बीच एक अंतस्थ राज्य के रूप में था। चीन द्वारा तिब्बत में इतने सैनिकों को तैनात करने से भारत भयभीत है। यदि तिब्बत में स्थिति समान्य हो जाए तो इन सैनिकों की संख्या को कम किया जा सकता है।"

जब एक प्रश्नकर्ता ने सुझाया कि तिब्बत में मानव अधिकारों के उल्लंघन किसी भी जगह की तुलना में सबसे खराब है, परम पावन ने उत्तर दिया कि लगभग १५ वर्ष पूर्व एक स्थानीय पार्टी सचिव ने एक पार्टी बैठक में कहा था कि चीन से तिब्बत को अलग करने का सबसे बड़ा संकट तिब्बती बौद्ध संस्कृति में निहित है और उसे दबाने की माँग की। नॉर्वे के निवािसयों की तरह तिब्बतियों को अपनी संस्कृति पर गर्व है और उन्हें क्रोध आया। ल्हासा के हर कोने और मंदिरों में सी सी टीवी कैमरों को लगाने से भय और संदेह का वातावरण उत्पन्न हो गया है।

"इस बीच", परम पावन ने कहा, "कि कई मित्र कहते हैं कि शी जिनपिंग अपनी सोच में अधिक यथार्थवादी हैं। वह बड़े साहस से भ्रष्टाचार को चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में, फ्रांस की यात्रा पर उन्होंने बौद्ध धर्म की प्रशंसा की, कि चीनी संस्कृति को पुनर्जीवित करने और अधिक सशक्त करने में उसकी विशिष्टता है। हमें देखना होगा। अधिनायकवादी प्रणाली लगभग ७० वर्षों के बाद कट्टर बन गयी है, लेकिन कई चीनी बुद्धिजीवी स्वतंत्रता के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। यूरोपीय संघ को इन लोगों के लिए और शी जिनपिंग के प्रति समर्थन व्यक्त करना चाहिए। विश्व का नैतिक समर्थन सहायक होगा।"

"आज चीन रक्षा से अधिक आंतरिक सुरक्षा पर अधिक खर्च करता है; कोई और ऐसा नहीं करता। वेन जियाबाओ ने कहा चीन को राजनीतिक सुधार की आवश्यकता है, यहाँ तक कि अमेरिका शैली लोकतंत्र का सुझाव भी दे दिया। वे नीतियाँ तैयार कर रहे थे ताकि चीन विश्व में एक रचनात्मक भूमिका निभा सके। गोपनीयता और सेंसरशिप विश्वास और सम्मान आकर्षित नहीं करते।"


फिर से यह पूछे जाने पर कि तिब्बत में मानव अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए नॉर्वे क्या योगदान कर सकता है, परम पावन ने स्मरण किया कि हू याओबांग देखने के लिए स्वयं तिब्बत गए थे। उन्होंने अपने ही पर्यवेक्षकों को उन्हें सूचना देने के लिए पहले भेजा और स्थानीय अधिकारियों की मनगढ़ंत रिपोर्टों को खारिज कर दिया। यह महत्त्वपूर्ण है कि लोग तिब्बत जाएँ और वहाँ जो देखते हैं उसकी सूचना दें।

तिब्बत में जो आत्मदाह हो रहे हैं, उसको लेकर एक प्रश्न उठाया गया। परम पावन ने कहा कि चूँकि यह एक संवेदनशील राजनीतिक विषय है और वे जो भी कहते हैं कट्टरपंथी उसे गलत रूप से प्रस्तुत करते हैं, इसलिए वे चुप रहना चाहेंगे।

"जब वे प्रारंभ हुई तो मैंने बी बी सी के एक संवाददाता से कहा था कि ऐसी घटनाएँ वास्तव में बहुत दुखदायी थी और प्रश्न उठाया था कि तिब्बती मुद्दे के लिए वे कितनी प्रभावशाली होगी। बाद में, जापान में मैंने कहा कि ये घटनाएँ ऐसे कारणों के लक्षण हैं जिस पर तत्कालिक जाँच और ध्यान देने की आवश्यकता है।"

केटिल जेनसेथ ने बैठक का समापन कियाः

"आपकी मुस्कान और सकारात्मक मूल्यों के साथ आने के लिए धन्यवाद। आपके यहाँ आने से हम बहुत खुश हैं।"


नोबेल शांति केंद्र में, निदेशक बेंटे एरिकसन ने परम पावन का स्वागत किया और उन्हें वह स्थान दिखाया। अन्य वस्तुओं के अतिरिक्त उन्होंने परम पावन को नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं का बच्चों द्वारा फ्रेड और टोचा लोका प्रदर्शन दिखाया जो उन्हें पांच सबसे प्यारे नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में प्रस्तुत करता है। एक रिकॉर्ड की गई बातचीत में जो स्कूलों में सुनाया जाएगा, परम पावन ने एक सुखी विश्व का निर्माण करने में स्नेह और आंतरिक शांति के मूल्य के बारे में उच्च विद्यालय के छात्रों के एक समूह से बात की। ओस्लो के मेयर फेबियन स्टांग ने इस अवसर पर परम पावन को अपना परिचय दिया।

नॉर्डिक देशों से तिब्बतियों और तिब्बत समर्थकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया, और तिब्बत की बौद्ध संस्कृति के मूल्य की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि चीन परिवर्तित हो रहा है। वहाँ से वे Folketeateret गए जहाँ उन्हें आधुनिक पत्रकारिता के क्षेत्र के जनक, एरिक बाइ मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसके बाद के अपने व्याख्यान में, परम पावन ने हमारे विश्व में नैतिकता के आवश्यकता की बात की, यह कहते हुए कि नैतिकता का सार एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना में है। ये आधारभूत मूल्य हैं, जो सभी प्रमुख धार्मिक परंपराओं में भी व्यक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अहिंसा और हिंसा के बीच का भेद कार्य से अधिक प्रेरणा में है।


जब एक शुगदेन समर्थक ने प्रश्न उठाया, तो उन्होंने समझाया कि उन्होंने स्वयं १९५१ से १९७० तक शुगदेन का शमन किया था जब उन्हें अनुभव हुआ कि इसमें कुछ गलत था। उन्होंने बंद कर दिया और अंततः अन्य लोगों को ज्ञात हुआ। उन्होंने कहा कि चूँकि ५वें और १३वें दलाई लामा ने इस अभ्यास का विरोध किया था, उन्हें लगा कि यह उनका कर्तव्य है कि वह दूसरों को इसके विषय में समझाएँ। उन्होंने बौद्ध धर्म में पुरुषों और महिलाओं की स्थिति और प्रियजनों को खोने की परिस्थिति से कैसे निपटा जाए से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।

ओस्लो के प्रत्येक कार्यक्रम में, तिब्बती उनके मित्र और समर्थक बड़ी संख्या में परम पावन के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने तथा उनके दीर्घायु की कामना करने के लिए आए। प्रत्युत्तर में उन्होंने उनके समर्थन को स्वीकार करते हुए अपनी सराहना व्यक्त की।

कल वह नीदरलैंड्स की यात्रा करेंगे, जहाँ वे बैठकों में भाग लेंगे और प्रवचन देंगे। 

 

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Italiano
  • Deutsch
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार
  • होमपेज
  • दलाई लामा
    • संक्षिप्त जीवनी
      • परमपावन के जीवन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताएं
      • एक संक्षिप्त जीवनी
      • जन्म से निर्वासन तक
      • अवकाश ग्रहण
        • परम पावन दलाई लामा का तिब्बती राष्ट्रीय क्रांति दिवस की ५२ वीं वर्षगांठ पर वक्तव्य
        • चौदहवीं सभा के सदस्यों के लिए
        • सेवानिवृत्ति टिप्पणी
      • पुनर्जन्म
      • नियमित दिनचर्या
      • प्रश्न और उत्तर
    • घटनाएँ एवं पुरस्कार
      • घटनाओं का कालक्रम
      • पुरस्कार एवं सम्मान २००० – वर्तमान तक
        • पुरस्कार एवं सम्मान १९५७ – १९९९
      • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २०११ से वर्तमान तक
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २००० – २००४
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९९० – १९९९
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९५४ – १९८९
        • यात्राएँ २०१० से वर्तमान तक
        • यात्राएँ २००० – २००९
        • यात्राएँ १९९० – १९९९
        • यात्राएँ १९८० - १९८९
        • यात्राएँ १९५९ - १९७९
  • कार्यक्रम
  • समाचार
    • 2025 पुरालेख
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2024 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2023 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2022 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2021 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2020 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2019 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2018 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2017 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2016 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2015 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2014 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2013 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2012 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2011 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2010 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2009 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2008 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2007 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2006 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2005 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • सन्देश
  • प्रवचन
    • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
    • चित्त शोधन
      • चित्त शोधन पद १
      • चित्त शोधन पद २
      • चित्त शोधन पद ३
      • चित्त शोधन पद : ४
      • चित्त् शोधन पद ५ और ६
      • चित्त शोधन पद : ७
      • चित्त शोधन: पद ८
      • प्रबुद्धता के लिए चित्तोत्पाद
    • सत्य के शब्द
    • कालचक्र शिक्षण का परिचय
  • कार्यालय
    • सार्वजनिक दर्शन
    • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
    • मीडिया साक्षात्कार
    • निमंत्रण
    • सम्पर्क
    • दलाई लामा न्यास
  • किताबें
  • सीधे वेब प्रसारण