परम पावन 14 वें दलाई लामा
मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
हिंदी
परम पावन 14 वें दलाई लामा
  • ट्विटर
  • फ़ेसबुक
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
सीधे वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • अधिक
सन्देश
  • करुणा
  • विश्व शांति
  • पर्यावरण
  • धार्मिक सद्भाव
  • बौद्ध धर्म
  • सेवानिवृत्ति और पुनर्जन्
  • प्रतिलिपि एवं साक्षात्कार
प्रवचन
  • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
  • चित्त शोधन
  • सत्य के शब्द
  • कालचक्र शिक्षण का परिचय
कार्यालय
  • सार्वजनिक दर्शन
  • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
  • मीडिया साक्षात्कार
  • निमंत्रण
  • सम्पर्क
  • दलाई लामा न्यास
पुस्तकें
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथमाला 7 - आनन्द की ओर
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथ माला 6 - आचार्य शांतिदेव कृत बोधिचर्यावतार
  • आज़ाद शरणार्थी
  • जीवन जीने की कला
  • दैनिक जीवन में ध्यान - साधना का विकास
  • क्रोधोपचार
सभी पुस्तकें देखें
  • समाचार

तिब्बती युवाओं के लिए प्रवचनों का समापन ७/जून/२०१७

शेयर

थेगछेन छोलिंग, धर्मशाला, हि. प्र., भारत - रात्रि के तूफान के पश्चात, प्रातः शीतल थी जब परम पावन दलाई लामा मंदिर में अपना आसन ग्रहण करने प्रांगण से होते हुए गुज़रे। उन्होंने तत्काल ही दिन के शास्त्रार्थ प्रदर्शन को प्रारंभ करने के लिए कहा और शेरब गछेल लोबलिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने बोधिचित्तोत्पाद की चर्चा के साथ प्रारंभ किया।

"आज हम 'बोधिचित्तविवरण' का पाठ करेंगे" परम पावन ने शुरू किया। "यह विभिन्न दार्शनिक स्थितियों की समीक्षा से शुरू होता है और अंत में सांवृतिक बोधिचित्त की बात करता है, जिसकी चर्चा आप अभी कर चुके हैं।सर्वप्रथम मैं चाहूंगा कि सब 'सत्रह नालंदा पंडितों की स्तुति' का पाठ करें।"

जिस ग्रंथ का पाठ वे करने वाले थे उसका परिचय देते हुए परम पावन ने समझाया कि 'बोधिचित्तविवरण' संक्षिप्त है, पर इसमें बुद्ध की समूची देशनाएँ आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिस दूसरे ग्रंथ का चयन किया है वह दैनिक अभ्यास के लिए एक प्रारूप के रूप में बोधिसत्व ज्ञलसे थोगमे संगपो का सैंतीस-अभ्यास है।

परम पावन ने कहा कि नागार्जुन का एक अन्य ग्रंथ, 'रत्नावली' उन अभ्यासों के बीच अंतर स्पष्ट करता है जो श्रेयस अथवा या बेहतर पुनर्जन्म का कारण बनते है और वे जो मुक्ति की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि सभी धर्म हमें प्रेम और करुणा विकसित करने और अन्य मनुष्यों की सहायता करने के लिए प्रेरित करते हैं, इसलिए उनका अभ्यास बेहतर पुनर्जन्म प्रदान करने की गुणवत्ता रखता है। तत्पश्चात उन्होंने आर्यदेव के 'चतुःशतक' को उद्धृत किया:

प्रथम पुण्यहीन को रोकें
उसके बाद रोकें [एक स्थूल विचार] आत्म के;
तत्पश्चात सभी प्रकार की दृष्टि रोकें।
जो भी यह जानता है वह प्रज्ञावान है।

सबसे पहले नागार्जुन परमार्थ बोधिचित्त को संदर्भित करते हैं, उस चित्त को नहीं जो मात्र शून्यता को प्रत्यक्ष रूप से समझता, पर वह जागरूकता जिसमें से सभी चित्त की सभी स्थूल अवस्थाओं की समाप्ति हो जाती है और केवल प्रभास्वरता शेष रहती है।

ग्रंथ का त्वरित पाठ करते हुए परम पावन ने उन छंदों की ओर ध्यान आकर्षित किया जो अबौद्ध दृष्टि का खंडन करते हैं, जहाँ वे चित्त मात्र परम्परा की दृष्टि को चुनौती देते हैं और जहाँ वे अस्तित्व को मात्र ज्ञापित रूप में बल देते हैं:
 
चित्त मात्र एक नाम है;
अपने नाम के अतिरिक्त यह शून्यता रूप में अस्तित्व रखती है;
चेतना को मात्र एक नाम रूप में देखें;
नाम की कोई स्वभाव सत्ता नहीं है।

उन्होंने उस ओर भी ध्यानाकर्षित किया जहां पाठ का संबंध प्रबुद्धता के लिए एक परोपकारी उद्देश्य से बोधिचित्त से संबंधित है और आगे जहाँ वह बुद्ध के बारह कर्मों की रूपरेखा देता है। जब वे निम्नलिखित छंद पर पहुंचे:

करुणा का एक स्वाद पुण्य है;
शून्यता का स्वाद सर्व उत्कृष्ट है;
वे लोग जो (शून्यता का अमृत) का पान करते हैं
आत्म और पर कल्याण का अनुभव करने हेतु, वे जिन संतान हैं,

परम पावन ने टिप्पणी की, "मैं इसी अभ्यास के पालन का प्रयास करता हूँ और मेरे मित्र भी हैं जो ऐसा करते हैं। हम पाते हैं कि यह बहुत लाभकारी है। चूंकि, आपके पास इसका अवसर है, आप भी इसका अनुसरण करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि हम कारणों के आधार पर धर्म का पालन करें तो यह दीर्घ काल तक बना रहेगा - और वह वास्तविक संतोष का स्रोत होगा।"

फिर उन्होंने सभा का बोधिचित्तोत्पाद के लिए एक साधारण समारोह में नेतृत्व किया। अंत में उन्होंने हर किसी से अपील की कि वे दस मित्रों के साथ मानवता की एकता का विचार साझा करें और गणना की कि उनमें से अगर प्रत्येक ऐसा करे तो परिणाम संदेश को दूर तक फैलाना होगा।

यद्यपि उन्होंने घोषणा की कि प्रवचन समाप्त हो चुके हैं, पर परम पावन मंदिर में रुके, पहले यात्रा कर रहे थाई आचार्य, उनके भिक्षुओं और अनुयायियों से मिलने और फिर सभी तिब्बती छात्रों के समूहों से मिलने जिन्होंने उनके साथ तसवीरें खिंचवाईं। इसके उपरांत मित्रों व शुभचिंतकों का अभिनन्दन करते हुए वे अपने निवास स्थल लौट गए।

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Italiano
  • Deutsch
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार
  • होमपेज
  • दलाई लामा
    • संक्षिप्त जीवनी
      • परमपावन के जीवन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताएं
      • एक संक्षिप्त जीवनी
      • जन्म से निर्वासन तक
      • अवकाश ग्रहण
        • परम पावन दलाई लामा का तिब्बती राष्ट्रीय क्रांति दिवस की ५२ वीं वर्षगांठ पर वक्तव्य
        • चौदहवीं सभा के सदस्यों के लिए
        • सेवानिवृत्ति टिप्पणी
      • पुनर्जन्म
      • नियमित दिनचर्या
      • प्रश्न और उत्तर
    • घटनाएँ एवं पुरस्कार
      • घटनाओं का कालक्रम
      • पुरस्कार एवं सम्मान २००० – वर्तमान तक
        • पुरस्कार एवं सम्मान १९५७ – १९९९
      • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २०११ से वर्तमान तक
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २००० – २००४
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९९० – १९९९
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९५४ – १९८९
        • यात्राएँ २०१० से वर्तमान तक
        • यात्राएँ २००० – २००९
        • यात्राएँ १९९० – १९९९
        • यात्राएँ १९८० - १९८९
        • यात्राएँ १९५९ - १९७९
  • कार्यक्रम
  • समाचार
    • 2025 पुरालेख
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2024 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2023 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2022 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2021 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2020 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2019 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2018 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2017 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2016 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2015 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2014 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2013 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2012 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2011 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2010 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2009 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2008 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2007 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2006 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2005 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • सन्देश
  • प्रवचन
    • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
    • चित्त शोधन
      • चित्त शोधन पद १
      • चित्त शोधन पद २
      • चित्त शोधन पद ३
      • चित्त शोधन पद : ४
      • चित्त् शोधन पद ५ और ६
      • चित्त शोधन पद : ७
      • चित्त शोधन: पद ८
      • प्रबुद्धता के लिए चित्तोत्पाद
    • सत्य के शब्द
    • कालचक्र शिक्षण का परिचय
  • कार्यालय
    • सार्वजनिक दर्शन
    • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
    • मीडिया साक्षात्कार
    • निमंत्रण
    • सम्पर्क
    • दलाई लामा न्यास
  • किताबें
  • सीधे वेब प्रसारण