परम पावन 14 वें दलाई लामा
मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
हिंदी
परम पावन 14 वें दलाई लामा
  • ट्विटर
  • फ़ेसबुक
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
सीधे वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • अधिक
सन्देश
  • करुणा
  • विश्व शांति
  • पर्यावरण
  • धार्मिक सद्भाव
  • बौद्ध धर्म
  • सेवानिवृत्ति और पुनर्जन्
  • प्रतिलिपि एवं साक्षात्कार
प्रवचन
  • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
  • चित्त शोधन
  • सत्य के शब्द
  • कालचक्र शिक्षण का परिचय
कार्यालय
  • सार्वजनिक दर्शन
  • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
  • मीडिया साक्षात्कार
  • निमंत्रण
  • सम्पर्क
  • दलाई लामा न्यास
पुस्तकें
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथमाला 7 - आनन्द की ओर
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथ माला 6 - आचार्य शांतिदेव कृत बोधिचर्यावतार
  • आज़ाद शरणार्थी
  • जीवन जीने की कला
  • दैनिक जीवन में ध्यान - साधना का विकास
  • क्रोधोपचार
सभी पुस्तकें देखें
  • समाचार

दीर्घायु समर्पण समारोह और अवलोकितेश्वर अनुज्ञा १२/जुलाई/२०१७

शेयर

दिसकित, नुबरा घाटी, जम्मू और कश्मीर- जुलाई ११, २०१७  आज प्रातः जब परम पावन दलाई लामा का प्रवचन स्थल पर आगमन हुआ तो ठिकसे रिनपोछे उनसे मिले और वे उन्हें उनके सिंहासन तक ले गए। अपना आसन ग्रहण करने से पूर्व परम पावन ने कुछ मिनट भिक्षुणियों के शास्त्रार्थ को सुनने में लगाए। उन्होंने घोषणा की कि वे अवलोकितेश्वर अनुज्ञा देंगे जो सत्वों को दुर्भाग्यपूर्ण दुर्गति से मुक्त करते हैं और वे उसके लिए आवश्यक तैयारी करेंगे, जबकि नुबरा समुदाय उनके लिए दीर्घायु समर्पण करेगा।

 बुद्ध शाक्यमुनि की स्तुति, हृदय सूत्र और सत्रह नालंदा पंडितों की स्तुति के पाठ के बाद मंत्राचार्य ने दीर्घायु समर्पण प्रारंभ किया, जो कि टाशी ल्हुन्पो महाविहार द्वारा धारित सूत्र परम्परा के अनुष्ठानों के अनुसार है। यह सोलह अर्हतों के लिए प्रार्थना पर आधारित था, वे स्थविर जिन्होंने बुद्ध शाक्यमुनि के सिद्धांत की रक्षा करने का वचन दिया था।

 जब दीर्घायु समर्पण पूर्ण हो गया तो परम पावन ने समझाया कि जो अवलोकितेश्वर अनुज्ञा वे देने वाले थे वह तगफू दोरजे छंग के शुद्ध दृष्टि से लिया गया था। उन्होंने टिप्पणी की कि मित्रयोगी, जिन्होंने ऐसे समान खसरपाणि अवलोकितेश्वर पर निर्भर होकर अपना अभ्यास पूरा किया, ने स्वयं अवलोकितेश्वर से अभिषेक व आशीर्वाद प्राप्त किया था और तगफू दोरजे छंग को महान योगी के भी दर्शन हुए थे।

"परम पावन ने सूचित किया," जब मैं छोटा था, तब मैंने तगडग रिनपोछे से तगफू की दूरदर्शी शिक्षाओं का संग्रह प्राप्त किया था और मैंने उसके लिए आवश्यक एकांत वास किया जिस दौरान मैंने ६००,००० षड़ाक्षर मंत्रों का संभार किया। ऐसा कहा गया है कि हर बार जब आप यह अनुज्ञा प्राप्त करते हैं तो यह दुर्गतियों में से एक को दूर करता है।

"यह उपयुक्त होगा यदि मैं अवलोकितेश्वर से संबंधित एक स्वप्न के बारे में बताऊँ। कई वर्ष पूर्व जब मैं पहले से ही धर्मशाला में रह रहा था और यह सांस्कृतिक क्रांति के फैलने से पहले था। मैंने स्वप्न देखा कि मैं ल्हासा जोखंग में सहस्र शीर्ष, सहस्र बाहु वाली अवलोकितेश्वर की प्रतिमा के समक्ष खड़ा था। उसने अपनी आँखों से मुझे इशारा किया और मैंने आगे बढ़कर उसका आलिंगन किया। उसने मुझे बताया कि हतोत्साहित नहीं होना चाहिए अपितु जितना मैं कर सकता हूँ उतना कार्य करते रहना चाहिए। उसके कुछ ही समय बाद सांस्कृतिक क्रांति हुई और यह प्रतिमा उनमें से एक थी जिन्हें नष्ट कर दिया गया था। इसके कुछ भाग, जिनमें से कुछ सिर के थे, मुझ तक धर्मशाला पहुँचे और अब उन्हें मंदिर में सुरक्षित रूप से रखा गया है।

"तिब्बत और लद्दाख के लोगों का अवलोकितेश्वर के साथ एक विशेष जुड़ाव है और मित्रयोगी के 'तीन आवश्यक बिन्दु' जिसकी शिक्षा मैं कल देने जा रहा हूँ, के आवश्यक प्रारंभ के रूप में मैंने यह अनुज्ञा देने का निश्चय किया है। इन बिंदुओं का संबंध, इस जीवन में कैसे अभ्यास करें, मरणासन्न अवस्था और मध्यवर्ती अवस्था से है। वयोवृद्ध लोग प्रायः मेरे आशीर्वाद की इच्छा करते हैं, पर चूँकि मैं उनके लिए बहुत कुछ नहीं कर सकता, मैंने सोचा था कि इन अभ्यासों की माध्यम से वे स्वयं की सहायता कर सकेंगे। जैसा कि बुद्ध ने कहा- 'आप अपने स्वयं के स्वामी हैं' आपको परिश्रमी होने और लक्ष्य को पूरा करने की आवश्यकता है।"

अनुज्ञा देने के प्रारंभ में परम पावन ने एकत्रित जनमानस में वे लोग जो उपासक और उपासिका के संवर लेने में रुचि रखते थे, उनका संवर ग्रहण करने में नेतृत्व किया और इस तरह भिक्षुओं, भिक्षुणियों और साधारण अभ्यासियों के चार गुना संघ को सुनिश्चित किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रणिधि बोधिचित्तोत्पाद का अनुष्ठान किया।

अनुज्ञा की समाप्ति पर परम पावन ने 'भावना क्रम' से पढ़ना जारी किया जिस दौरान उन्होंने दुःख की प्रकृति, सांवृतिक तथा परमार्थिक बोधिचित्त, शमथ और विपश्यना पर भी बात की और अंत में परिणामना के छंदों के साथ समाप्त किया।

उन्होंने बोधिसत्व के ३७ अभ्यास का परिचय १४वीं शताब्दी के तिब्बती विद्वान थोगमे संगपो द्वारा रचित एक ग्रंथ के रूप में दिया, जो एक प्रख्यात बोधिसत्व थे और बुतोन रिनछेन डुब के समकालीन थे। ऐसा कहा जाता है कि उनके बोधिचित की शक्ति के कारण जंगली जानवर जिनमें भेड़िए भी थे जो ङुल्छु में उनके आश्रम के आसपास शांतिपूर्वक रहते थे। परम पावन ने प्रथम छंदों का पाठ किया जो कि प्रारंभिक क्षमता वाले व्यक्ति के अभ्यासों का वर्णन करता है और कहा कि शेष का पाठ वे कल करेंगे।

एक हल्की बारिश हुई जब परम पावन प्रवचन स्थल से शिविर चंपा के लिए रवाना हुए जहाँ ठिकसे रिनपोछे ने दिसकित शहर के आसपास के क्षेत्र में मध्याह्न के भोजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया। जैसे ही उनका आगमन हुआ तो निवासी अपने घर के समक्ष उनके स्वागत के लिए और जब वे दिसकित विहार फोडंग लौटे तो उन्हें विदा देने के लिए एकत्रित हुए।

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Italiano
  • Deutsch
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार
  • होमपेज
  • दलाई लामा
    • संक्षिप्त जीवनी
      • परमपावन के जीवन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताएं
      • एक संक्षिप्त जीवनी
      • जन्म से निर्वासन तक
      • अवकाश ग्रहण
        • परम पावन दलाई लामा का तिब्बती राष्ट्रीय क्रांति दिवस की ५२ वीं वर्षगांठ पर वक्तव्य
        • चौदहवीं सभा के सदस्यों के लिए
        • सेवानिवृत्ति टिप्पणी
      • पुनर्जन्म
      • नियमित दिनचर्या
      • प्रश्न और उत्तर
    • घटनाएँ एवं पुरस्कार
      • घटनाओं का कालक्रम
      • पुरस्कार एवं सम्मान २००० – वर्तमान तक
        • पुरस्कार एवं सम्मान १९५७ – १९९९
      • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २०११ से वर्तमान तक
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २००० – २००४
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९९० – १९९९
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९५४ – १९८९
        • यात्राएँ २०१० से वर्तमान तक
        • यात्राएँ २००० – २००९
        • यात्राएँ १९९० – १९९९
        • यात्राएँ १९८० - १९८९
        • यात्राएँ १९५९ - १९७९
  • कार्यक्रम
  • समाचार
    • 2025 पुरालेख
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2024 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2023 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2022 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2021 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2020 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2019 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2018 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2017 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2016 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2015 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2014 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2013 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2012 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2011 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2010 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2009 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2008 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2007 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2006 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2005 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • सन्देश
  • प्रवचन
    • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
    • चित्त शोधन
      • चित्त शोधन पद १
      • चित्त शोधन पद २
      • चित्त शोधन पद ३
      • चित्त शोधन पद : ४
      • चित्त् शोधन पद ५ और ६
      • चित्त शोधन पद : ७
      • चित्त शोधन: पद ८
      • प्रबुद्धता के लिए चित्तोत्पाद
    • सत्य के शब्द
    • कालचक्र शिक्षण का परिचय
  • कार्यालय
    • सार्वजनिक दर्शन
    • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
    • मीडिया साक्षात्कार
    • निमंत्रण
    • सम्पर्क
    • दलाई लामा न्यास
  • किताबें
  • सीधे वेब प्रसारण