परम पावन 14 वें दलाई लामा
मेन्यू
खोज
सामाजिक
भाषा
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
हिंदी
परम पावन 14 वें दलाई लामा
  • ट्विटर
  • फ़ेसबुक
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
सीधे वेब प्रसारण
  • होम
  • दलाई लामा
  • कार्यक्रम
  • समाचार
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • अधिक
सन्देश
  • करुणा
  • विश्व शांति
  • पर्यावरण
  • धार्मिक सद्भाव
  • बौद्ध धर्म
  • सेवानिवृत्ति और पुनर्जन्
  • प्रतिलिपि एवं साक्षात्कार
प्रवचन
  • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
  • चित्त शोधन
  • सत्य के शब्द
  • कालचक्र शिक्षण का परिचय
कार्यालय
  • सार्वजनिक दर्शन
  • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
  • मीडिया साक्षात्कार
  • निमंत्रण
  • सम्पर्क
  • दलाई लामा न्यास
पुस्तकें
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथमाला 7 - आनन्द की ओर
  • अवलोकितेश्वर ग्रंथ माला 6 - आचार्य शांतिदेव कृत बोधिचर्यावतार
  • आज़ाद शरणार्थी
  • जीवन जीने की कला
  • दैनिक जीवन में ध्यान - साधना का विकास
  • क्रोधोपचार
सभी पुस्तकें देखें
  • समाचार

चंद्रकीर्ति के 'मध्यमकावतार' का तीसरा दिन ५/अक्तूबर/२०१८

शेयर

थेगछेन छोलिंग, धर्मशाला, हि. प्र., आज प्रातः चुगलगखंग पहुंचने और श्रोताओं का अभिनन्दन करने के बाद, परम पावन दलाई लामा ने आसन ग्रहण करने से पूर्व सिंहासन पर खड़े होकर बुद्ध, अवलोकितेश्वर और तिब्बत के तीन धार्मिक राजाओं की प्रतिमाओं के समक्ष सम्मान व्यक्त किया। पालि में मङ्गल सुत्त के सस्वर पाठ के उपरांत चीनी में 'हृदय सूत्र' का पाठ किया गया। 

मुख्य तिब्बती मंदिर में परम पावन दलाई लामा के तीसरे दिन के प्रवचनों के आरंभ में थाई भिक्षु पालि में मङ्गल सुत्त का सस्वर पाठ करते हुए, धर्मशाला, हि. प्र., भारत, अक्टूबर ५, २०१८  चित्र/श्रद्धेय तेनज़िन जमपेल

परम पावन ने प्रारंभ किया "कई वर्ष पहले सिंगापुर में, मैं एक समारोह में सम्मिलित हुआ जिसमें वयोवृद्ध भिक्षुओं ने चीनी में 'हृदय सूत्र' का पाठ किया। मैं यह सोचते हुए अत्यंत भावुक हो गया कि किस तरह बुद्ध की शिक्षाएं एक बार चीन में फैली थीं और उस परंपरा को पुनर्जीवित करने में सहायता करने के लिए जो कुछ भी संभव था उसे करने की कामना की।

"हाल ही में, मैंने दिल्ली में कई देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं से भेंट की। यह समझाते हुए कि मुझे औपचारिकता अच्छी नहीं लगती और मैं खुला व सीधा होना पसंद करता हूं, मैंने उनसे कहा कि मैं कभी-कभी प्रश्न करता हूं कि आज भी विश्व में धर्म प्रासंगिक है अथवा नहीं। मेरी अपनी भावना है कि यह है, क्योंकि सभी धार्मिक परम्पराएं करुणा के गुणों की प्रशंसा करती हैं, ऐसा कुछ जिसकी आवश्यकता हम सभी के लिए बनी रहती है।

"जानवरों की तरह हम मनुष्यों के पास ऐन्द्रिक चेतनाएं होती हैं, पर साथ ही हमारे पास एक अद्भुत बुद्धि भी है जिसके आधार पर हम सुख प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु अधिकांश लोग, अपनी मानसिक क्षमता का उचित आकलन नहीं कर पाते और इसके बजाय ऐन्द्रिक संतोष में आनंद लेते हैं। जब चित्त विचलित होता है तो, ऐन्द्रिक आनन्द इसे सहजता नहीं दे सकते, पर यदि आपके चित्त में शांति है तो जो भी बाहर हो रहा हो, उससे आप कम विचलित होंगे। हमें अपनी बुद्धि का पूरा उपयोग करना होगा।

परम पावन दलाई लामा के तीसरे दिन के प्रवचन में सम्मिलित ६००० से अधिक लोगों में से कुछ उन्हें मुख्य तिब्बती मंदिर में सुनते हुए,धर्मशाला, हि. प्र., भारत, अक्टूबर ५, २०१८  चित्र/श्रद्धेय तेनज़िन जमपेल जमपेल

"एकाग्रता और अंतर्दृष्टि विकसित करना, जिसका परिणाम प्रज्ञा है, प्राचीन भारतीय परम्परा का अंग है। अन्य धार्मिक परम्पराएं आत्मानुशासन, सहिष्णुता इत्यादि का सुझाव देते हैं, पर बौद्ध धर्म विशेष रूप से हमारे चित्त को परिवर्तित करने के लिए हमारी बुद्धि को व्यवहृत करने की सलाह देता है। हम सब के पास कठिनाइयां खड़ी करने के बजाय सुख प्राप्त करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करने का अवसर है।

"प्राचीन भारतीय मनोविज्ञान में ध्यान की एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। ऐसे आध्यात्मिक अभ्यासी थे जो काम लोक की पीड़ाओं और सुखों के कारण उसे समस्यापूर्ण मानते थे, जबकि ध्यान निष्पत्ति द्वारा प्राप्त अधिक उत्कृष्ट रूप व अरूप लोक को शांतिपूर्ण और आकर्षक माना जाता था। बुद्ध ने देखा कि रूप व अरूप लोक भी उतने ही समस्यापूर्ण हैं जितना कि काम लोक, क्योंकि वहां के सत्व भी अज्ञान के अधीन थे। वह समझ गए कि नैरात्म्य का अनुभव करना ही उपचार था। उन्होंने देखा कि जब अज्ञान समाप्त हो जाता है, तो सभी शेष क्लेश भी वश में आ जाते हैं।"

परम पावन दलाई लामा मुख्य तिब्बती मंदिर में अपने प्रवचन के तीसरे दिन चन्द्रकीर्ति के मध्यमकावतार से पढ़ते हुए, धर्मशाला, हि. प्र., भारत, अक्टूबर ५, २०१८  चित्र/श्रद्धेय तेनज़िन जमपेल

उन्होंने कहा कि विशिष्ट क्लेशों के प्रतिकार के लिए विशिष्ट ध्यान हैं - उदाहरणार्थ - मोह का प्रतिकारक वितृष्णा पर चिंतन है - पर सभी क्लेशों का प्रतिकारक नैरात्म्य की अनुभूति है। उन्होंने सांवृतिक तथा परमार्थिक बोधिचित्त की स्तुति में 'मध्मकावतार' के अध्याय छः के २२४- २२६ छंदों को उद्धृत किया, जिसे नागार्जुन पुण्य व प्रज्ञा संभार के स्रोत के रूप में वर्णित करते हैं जो अंत में सत्य तथा बुद्ध के कायों को जन्म देता है।

२२४
और यद्यपि अपने प्रज्ञा प्रकाश में प्रकाशित, बोधिसत्व देखते हैं
स्पष्ट रूप से हरीतकी फल के रूप में जो उनकी हथेली पर है।
त्रिलोक प्रारंभ से ही अजन्मा, सांवृतिक सत्य के संदर्भ में, वे निरोध में चले जाते हैं।

२२५ और यद्यपि उनके चित्त निरंतर उसमें विश्राम करते हैं,
उनके हेतु वे करुणा जनित करते हैं जो सुरक्षा विहीन होकर बहते हैं।
बुद्ध के वाक् से जन्मे और बुद्धत्व के आधे मार्ग पर अब से उनकी प्रज्ञा से ढंक जाते हैं।

२२६ और हंस के राजा की तरह, लघु पक्षियों से आगे वे उड़ते हैं,
सांवृतिक और परमार्थिक के श्वेत उन्मुक्त खुले पंखों पर।
और पुण्य की प्रबल वायु की शक्ति पर वे उड़ते हैं
दूर और परम तट पर, विजय के सागरिक गुणों को प्राप्त करने हेतु।

ग्रंथ को पुनः लेते हुए, परम पावन ने वहां से पढ़ना जारी किया जहां वे कल रुके थे। यहां वहां टिप्पणी करने और स्पष्ट करने के लिए रुकते हुए वे निरंतर आगे बढ़े। जब वह अंत तक पहुंचे तो उन्होंने अपने श्रोताओं से आग्रह किया कि वे प्रबुद्धता के गहन दृष्टिकोण से परिचित होने के पुण्य संभार को समर्पित करें।

मंदिर से प्रस्थान करने से पूर्व परम पावन ने घोषणा की कि वे कल अवलोकितेश्वर, जो दुर्गतियों से मुक्ति प्रदान करते हैं, की अनुज्ञा देने से पहले जे चोंखापा के 'मार्ग के तीन प्रमुख आकार' को समझाएंगे।

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब
  • सभी सामग्री सर्वाधिकार © परम पावन दलाई लामा के कार्यालय

शेयर

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • ईमेल
कॉपी

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Italiano
  • Deutsch
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

सामाजिक चैनल

  • फ़ेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • यूट्यूब

भाषा चुनें

  • चीनी
  • भोट भाषा
  • अंग्रेज़ी
  • जापानी
  • Deutsch
  • Italiano
  • मंगोलियायी
  • रूसी
  • Français
  • Tiếng Việt
  • स्पेनिश

वेब साइय खोजें

लोकप्रिय खोज

  • कार्यक्रम
  • जीवनी
  • पुरस्कार
  • होमपेज
  • दलाई लामा
    • संक्षिप्त जीवनी
      • परमपावन के जीवन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताएं
      • एक संक्षिप्त जीवनी
      • जन्म से निर्वासन तक
      • अवकाश ग्रहण
        • परम पावन दलाई लामा का तिब्बती राष्ट्रीय क्रांति दिवस की ५२ वीं वर्षगांठ पर वक्तव्य
        • चौदहवीं सभा के सदस्यों के लिए
        • सेवानिवृत्ति टिप्पणी
      • पुनर्जन्म
      • नियमित दिनचर्या
      • प्रश्न और उत्तर
    • घटनाएँ एवं पुरस्कार
      • घटनाओं का कालक्रम
      • पुरस्कार एवं सम्मान २००० – वर्तमान तक
        • पुरस्कार एवं सम्मान १९५७ – १९९९
      • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २०११ से वर्तमान तक
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट २००० – २००४
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९९० – १९९९
        • गणमान्य व्यक्तियों से भेंट १९५४ – १९८९
        • यात्राएँ २०१० से वर्तमान तक
        • यात्राएँ २००० – २००९
        • यात्राएँ १९९० – १९९९
        • यात्राएँ १९८० - १९८९
        • यात्राएँ १९५९ - १९७९
  • कार्यक्रम
  • समाचार
    • 2025 पुरालेख
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2024 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2023 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2022 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2021 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2020 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2019 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2018 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2017 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2016 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2015 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2014 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2013 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2012 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2011 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2010 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2009 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2008 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2007 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2006 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
    • 2005 पुरालेख
      • December
      • November
      • October
      • September
      • August
      • July
      • June
      • May
      • April
      • March
      • February
      • January
  • तस्वीरों में
  • वीडियो
  • सन्देश
  • प्रवचन
    • भारत में प्रवचनों में भाग लेने के लिए व्यावहारिक सलाह
    • चित्त शोधन
      • चित्त शोधन पद १
      • चित्त शोधन पद २
      • चित्त शोधन पद ३
      • चित्त शोधन पद : ४
      • चित्त् शोधन पद ५ और ६
      • चित्त शोधन पद : ७
      • चित्त शोधन: पद ८
      • प्रबुद्धता के लिए चित्तोत्पाद
    • सत्य के शब्द
    • कालचक्र शिक्षण का परिचय
  • कार्यालय
    • सार्वजनिक दर्शन
    • निजी/व्यक्तिगत दर्शन
    • मीडिया साक्षात्कार
    • निमंत्रण
    • सम्पर्क
    • दलाई लामा न्यास
  • किताबें
  • सीधे वेब प्रसारण